आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड बैच- 2023 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नताशा यादव और उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने कहा कि सीनियर छात्रों का दायित्व होता है कि वे अपने व्यवहार से जूनियर को सीखने-सिखाने में मदद करें। धर्मेंद्र को मिस्टर फेयरवेल और वंशिता अंगद को मिस फेयरवेल चुना गया। संचालन चारु अग्रवाल और हर्षवर्धन ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, डॉ प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद