अगर देररात तक मोबाइल चलाते हैं तो आपको ये आदत बदलने की जरूरत है। आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों ने इसको लेकर आगाह किया है। बताया कि पर्याप्त नींद नहीं लेने, शराब और धूम्रपान का सेवन करने से हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल काॅलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी ही, जिनकी एंजियोप्लास्टी की जा रही है।