फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्पताल में प्रसूता की माैत...इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-2 स्थित उत्तम हॉस्पिटल में ऑपरेशन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर समय पर उपचार नहीं दिया गया और रेफर करने में भी लापरवाही बरती गई। हंगामे के दौरान डॉक्टर व अस्पताल के स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया। अश्ववा गांव, थाना कपास, जनपद इटावा निवासी राशू भदौरिया की माला भदौरिया की कानपुर निवासी माला भदौरिया से एक साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी। मृतका के पति रेशू भदौरिया ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर माला को उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दोपहर 12 बजे ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई। हालत गंभीर होने के बावजूद करीब एक बजे माला को फतेहाबाद स्थित जीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां पहले भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। बाद में उत्तम हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात होने पर भर्ती किया गया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद ही माला की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें