फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में ट्रेड ट्रैक्स की कारोबार पर मार, व्यापारियों ने भरी हुंकार; आंदोलन की चेतावनी

आगरा में नगर निगम की ओर से ट्रेड टैक्स और आवासीय परिसर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। कई संगठनों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार को नुकसान होगा। वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने बैठक की। अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता से पहले से ही व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रेड टैक्स से कारोबार और प्रभावित होगा। इसे रद्द नहीं किया तो सड़कों पर प्रदर्शन होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार के लिए नगर निगम कोई सुविधा नहीं देता है। ट्रेड टैक्स काला कानून है और इसके नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर कार्रवाई से हजारों व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। इन दोनों पर राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महासचिव उमेश बंसल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, भीमसेन बंसल, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पवन गुप्ता, पवन जैन, मनोज जैन, अनूप गोयल, गिरीश अग्रवाल, आशीष गोयल, लोकेश अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि ट्रेड टैक्स काला कानून है और ये कारोबारियों पर जबरन थोपा जा रहा है। इससे व्यापार प्रभावित होगा। शासन से मांग है कि इसे रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन होगा। इसके लिए शनिवार को जूता कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें