फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब की जमीन होगी मुक्त, मंदिर-मस्जिद हटाए जाएंगे; भारी पुलिस बल तैनात

आगरा के बिचपुरी तहसील सदर के गांव अंगूठी स्थित तालाब की भूमि पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रस्तावित कार्रवाई से पहले मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तहसील प्रशासन के अनुसार तालाब की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की मुख्य पीठ दिल्ली के आदेश के अनुपालन में हटाया जाएगा। मौके पर एसीपी इमरान अहमद, एसीपी रामप्रवेश गुप्ता सहित विभिन्न सर्किलों के पुलिस अधिकारी और कई थानों का पुलिस बल मौजूद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की। पीएसी की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई है। उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए तहसीलदार सदर देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम में नायब तहसीलदार बिचपुरी विमल कुमार, नायब तहसीलदार अकोला अनिल चौधरी, नायब तहसीलदार बरौली अहीर रजनीश कुमार रंधावा, नायब तहसीलदार प्रियंका चौधरी, राजस्व निरीक्षक लाखन सिंह तथा लेखपाल जितेंद्र चौधरी समेत 14 लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें