खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 10 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आगरा मंडल के देवांश यादव ने 52 किलो ग्राम भर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि इस जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल से 13 बालक मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया, 52 किलो ग्राम भार वर्गमें देवांश यादव ने स्वर्ण पदक, 48 किलो ग्राम भार वर्गमें दिव्यांश आर्या ने रजत पदक, 75 किलो ग्राम भार वर्गमें हर्ष श्रोती ने रजत पदक, 54 किलो ग्राम भार वर्गमें युवराज यादव ने कांस्य पदक, 57 किलो ग्राम भार वर्गमें अभय प्रताप सिंह ने कांस्य पदक, 63 किलो ग्राम भार वर्गमें निश्चय राजपूत ने कांस्य पदक, 80 किलो ग्राम भार वर्ग में लक्ष्मण ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 46 किलो ग्राम भार वर्गमें लोकेश धनगर, 50 किलो भार वर्गमें में हर्ष यादव, 60 किलो ग्राम भर वर्ग में रतनदीप सिंह, 66 किलो ग्राम भार वर्गमें फराज अली, 70 किलो ग्राम भार वर्गमें अक्षय सोलंकी, 80+किलो ग्राम भार वर्गमें राजदीप ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। इस प्रतियोगिता में आगरा मंडल से विपिन कुमार शाक्य एवं हर्षित मिश्रा ने रेफरी / जजकी भूमिका निभाई।