फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिता और ससुर से की बात...फिर कमरे में लटकी मिली एसएसएफ जवान की लाश

आगरा में शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) में रविवार रात को यूपी एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के जवान अजय कुमार चाहर (28) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घर में पत्नी और बेटी ही थीं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस और एसएसएफ के जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मूल रूप से किरावली के गांव सरसा गांव निवासी अजय चाहर वर्ष 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में यूपी एसएसएफ में दीवानी न्यायालय की सुरक्षा में तैनात थे। भाई कपिल सिंह ने बताया कि अजय की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह शास्त्रीपुरम में पत्नी अंजलि और एक वर्ष की बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। रविवार रात कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें