आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। ठंड और धुंध से अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनको सांस लेने में दिक्कत होने के साथ तेज खांसी की भी परेशानी मिल रही है। अस्थमा अटैक के तीन मरीजों को भर्ती भी किया गया है। इनको ऑक्सीजन पर रखा गया है हड्डी रोग मरीजों में गठिया का दर्द और मांसपेशियों में सूजन की परेशानी मिल रही है। बाल रोग विभाग में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा है। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हवा में प्रदूषण होने के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पारा कम होने से गठिया के पुराने मरीजों को दिक्कत बढ़ गई है।