आगरा के फतेहपुर सीकरी में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में शुक्रवार को विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ और प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रवीण शर्मा और शारीरिक शिक्षा शिक्षक राम गोपाल सैनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए और देशभक्ति गीतों के साथ पूरे जोश से ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। आयोजन ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।