आगरा। छावनी क्षेत्र के नई बस्ती के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा ने शिक्षक पर पिटाई, बच्चों से बर्तन साफ कराने, चाय बनवाने और खुद मोबाइल पर रील देखते रहने का आरोप लगाया। इस सूचना पर पहुंचे परिजन से नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक ने स्कूल पर पहुंचकर मामला संभाला।