वैक्सीन की एक डोज और सर्वाइकल कैंसर से छुट्टी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। अब टीकाकरण के लिए 33 केंद्र और बढ़ा दिए हैं। 51 केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 14 से 15 साल की बालिकाओं को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जा रही है।