फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी, केवल एक दिन का बचा स्टॉक

आगरा में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी हो गई है। इसका महज 1500 वाइल का ही स्टॉक है। यह एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है। सोमवार तक एआरवी नहीं आई तो अगले दिन से मरीजों को लौटना पड़ेगा। बीते दो दिन से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एआरवी खत्म हो गए। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल में एआरवी लगवानी पड़ी। औसतन रोजाना जिला अस्पताल में कुत्ता-बंदर काटे के 400-500 मरीज आते हैं। स्टॉक नहीं आने पर मंगलवार से इसकी सेवा बंद होने की आशंका है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 1500 वाइल प्राप्त हो गईं हैं। इनमें से 400 वाइल जिला अस्पताल और 1100 वाइल सीएचसी पर भेज दी हैं। पांच हजार वाइल का ऑर्डर और भेजा है। जल्द इसकी प्राप्ति हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें