फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 12:51 PM IST

आगरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया। इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुईं, मरीजों को परेशानी हुई। जिले के सीएचसी-पीएचसी, लेडी लॉयल, जिला अस्पताल और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 4,500 संविदाकर्मी सेवारत हैं। इनको मार्च और अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे टीकाकरण, प्रसव, ओपीडी समेत अन्य चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि मानदेय जारी होने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शासन तक इनकी मांग पहुंचा दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें