फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंक में छूटे 50 हजार रुपये ग्राहक को सुरक्षित लौटाए

Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 05:03 PM IST

आगरा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की छीपीटोला स्थित मुख्य शाखा के स्टाफ ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। बैंक प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज देखकर एक ग्राहक के छूटे हुए 50 हजार रुपये न केवल सुरक्षित रखे, बल्कि बैंक बुलाकर पूरी राशि वापस सौंप दी। ग्राहक शंकर ने 9 जुलाई को एसबीआई की मुख्य शाखा से रुपयों की निकासी की थी। कैशियर दीपेंद्र सिंह ने उन्हें 500-500 रुपये के नोटों के 8 पैकेट दिए थे। पैसे गिनने और संभालने के दौरान ग्राहक की लापरवाही से 50 हजार रुपये का एक पैकेट शाखा परिसर में नीचे गिर गया। ग्राहक के जाने के बाद जब बैंक स्टाफ की नजर फर्श पर पड़े नोटों के पैकेट पर पड़ी तो उन्होंने बैंक कस्टडी में रखवा दिया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने कई दिनों तक सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। फुटेज के मिलान के बाद शंकर से संपर्क कर मुख्य शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार वित्था और कैशियर दीपेंद्र सिंह ने रुपये वापस दे दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें