फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन 20 को हड़ताल में नहीं होगा शामिल

Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 12:13 PM IST

आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल स्टोरों की हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी के विरोध में बुलाई गई इस हड़ताल का बहिष्कार करने की घोषणा की है। एसोसिएशन से जुड़े करीब 1400 मेडिकल स्टोर प्रस्तावित हड़ताल के दिन भी खुलेंगे। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाया है। एसोसिएशन का मानना है कि दवाओं को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आती है। इसलिए, मरीजों को दवाओं को उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए संगठन ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि 20 मई को सभी सदस्य अपने मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से संचालित करेंगे। अगर कोई जबरन बंद कराएगा तो इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की जाएगी। बैठक में संस्थापक श्याम तिवारी, प्रेम सिंह राजावत, सतीश पाठक, कपिल बंसल, कृपांश बरौत आदि मौजूद रहे। यह निर्णय मरीजों के लिए दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें