आगरा। रबी की फसलों के लिए चल रही यूरिया की मारामारी से किसानों को कुछ राहत मिलने वाली है। शनिवार रात तक इफको और चंबल फर्टिलाइजर की 5600 टन यूरिया की रैक आ रही है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन्हें अधिक मांग वाले क्षेत्रों में जल्द भेजा जाएगा।