आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर की पिटाई के विरोध में मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे से अधिक समय तक हंगामा, नारेबाजी और नोकझोंक, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही सदर थाने के फोर्स को बुलाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने रेल ट्रैक उखाड़ने, शताब्दी ट्रेन रोकने और रेल यातायात ठप करने की चेतावनी दी। डीआरएम ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया मगर शाम तक कोई समाधान नहीं निकला।