फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑनलाइन फार्मेसी का विरोध, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

आगरा। ऑनलाइन फार्मेसी बंद करने, पुराना पोर्टल चालू करने की मांग के लिए 20 मई को केमिस्ट हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए हींग की मंडी स्थित कार्यालय में आगरा फार्मा एसोसिएशन ने बैठक कर पांच टीमें बनाई हैं। ये टीमें दवा विक्रेताओं को मांगों से अवगत कराते हुए बंदी में सहयोग के लिए प्रेरित करेंगी। अध्यक्ष अनूप बंसल का कहना है ऑनलाइन फार्मेसी से नकली और नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। पुराना पोर्टल बंद होने से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इसे पुन: चालू किया जाना चाहिए। इन मांगों के लिए प्रदेश में 20 मई को सभी थोक-फुटकर मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। महामंत्री महेश अग्रवाल, पुनीत कालरा ने बताया कि तीन टीमें देहात और दो टीमें शहर में मेडिकल स्टोर बंद करने के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक में ओमप्रकाश, हरिओम सिंघल, ओमप्रकाश, सुनील गुप्ता, जगदीश राठी, अमित अग्रवाल, चंद्रकांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें