फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 75 हजार लोगों का बीमा कराएंगे सांसद, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया ऐलान

किरावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को सीएचसी पर एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसमें स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सांसद राजकुमार चाहर ने 75 हजार लोगों का बीमा कराने ऐलान किया। सांसद राजकुमार चाहर ने मोदी के जन्म दिवस 75 हजार लोगों के जीवन बीमा कराने की घोषणा की तथा उनकी पहली किस्त भी स्वयं जमा करने को कहा है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आगामी दिनों में बाह की तरह सांसद की जन चौपाल तहसील मुख्यालय में लगाई जाएगी, जिसमें 36 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। चौपाल में सभी जनता को केंद्र एवं प्रदेश की सभी विकास योजनाओं की पंपलेट के जरिये जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें