फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोल्ड स्टोरेज से नहीं हो रही आलू की निकासी, किसानों ने की ये मांग

आगरा के विकास भवन में बुधवार किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों ने आलू भाड़ा अनुदानग मांग, मूंग क्रय केंद्र, खाद और नहरों में प्रदूषति पानी की समस्या उठाई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की दस से अधिक शिकायत आई। उन्हें संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश दिया। किसान मुकेश पाठक ने कहा कि आलू कीमतें नहीं मिल रहीं हैं। कोल्ड स्टोरेज में अभी तक 28 फीसदी ही आलू की निकासी हो सकी है। किसान अच्छे भाव के इंतजार में बैठे है। यही हाल रहा तो आर्थिक तंगी से गुजर रहा किसान अगली फसल भी नहीं बो पाएगा। इसलिए कम से कम आलू भंडार भाड़ा में 250 रुपये का अनुदान दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें