एत्मादपुर। गांव सवाई में ग्राम प्रधान सुमित सेन ने ग्राम पंचायत से पॉलीथिन खत्म करने तथा इसका प्रयोग बंद करने को लेकर गांव में बुधवार को जगह जगह से पॉलीथिन उठाकर पॉलीथिन शव यात्रा निकाली गई । जिसमे क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह भी पहुचे तथा उन्होंने शव यात्रा को कंधा दिया। तथा बताया कि प्रदेश सरकार भी पॉलीथिन बंद करने प्रयासरत है ग्राम प्रधान द्वारा चलाई इस पहल की तारीफ करते हुए क्षेत्र के प्रधानों से भी अपील की । पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करें। इस दौरान प्रमोद कुमार ADO पंचायत, सचिव रेनू त्यागी, मुकेश कुमार , सुनील कुमार , राजबहादुर प्रधान, ओमकार बघेल, योगेश कुमार, देवकीनंदन सहित तमाम लोग मोजूद रहे।