आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पंकज नगाइच और सचिव डॉक्टर रजनीश मिश्रा ने बताया कि पुलिस के अधिकारियों ने मांगों को मान लिया है । इसके बाद दोपहर 2 बजे हड़ताल खत्म कर दी है। सभी चिकित्सक अपने चिकित्सीय कार्य पर लौट आए हैं। डीसीपी ने कहा निष्पक्ष जांच के बाद प्राथमिकी निरस्त की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।