आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बीते शनिवार को विधवा महिला एवं उसके परिजन के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता रामबती की शिकायत अनुसार उनके खेत की सम्मिलित मेड़ पर पड़ोसी सुजान सिंह द्वारा पेड़ लगा दिए गए हैं, जो झुककर उनके खेत में आ गए हैं, जिनसे उनके खेत जोतने एवं फसल की पैदावार में भी नुकसान हो रहा है। आरोपी सुजान सिंह से पेड़ों की छंटाई करने को कहने पर आरोपी सुजान सिंह एवं पत्नी सहित अन्य परिजन द्वारा गालीगलौज करते हुए पीड़िता उसकी बेटी, बेटों एवं बुजुर्ग ससुर के साथ जमकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला चर्चा में आया था।