मलपुरा। थाना मलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में वांछित चल रहे थे। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम, राजकुमार उर्फ अंगद, भगत, छोटू, जोगेंद्र, प्रमोद, मुकेश माधव और राहुल हैं।