फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोल पंप पर बुजुर्ग को कार ने कुचला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST

आगरा में मारुति एस्टेट (जगदीशपुरा) स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह कार की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। मृतका बेटे के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने आई थीं। बेटे के कतार में लगने पर पंप पर बैठ गईं। तभी एक कार पीछे से आ गई। वह उसकी चपेट में आ गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की है। हनुमान नगर, जगदीशपुरा निवासी रोहित ने बताया कि उनका तयेरा भाई ललित और ताई मुन्नी देवी बाइक से रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घर के पास ही एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप पर रुक गए। ललित बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए कतार में लगा हुआ था। इसी बीच मुन्नी पंप के आगे की तरफ फर्श पर बैठ गईं। उनके पीछे एक कार भी खड़ी थी। अचानक चालक ने कार को आगे बढ़ाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें