फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के जिला अस्पताल में सिर्फ 50 वाइल एआरवी, मरीजों की बढ़ेगी मुसीबत

आगरा जिले में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी हो गई है। जिला अस्पताल में केवल 50 वाइल (शीशी) ही बची है। बृहस्पतिवार से दिक्कत बढ़ सकती है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवा नहीं मिलने पर मजबूरी में निजी केंद्रों पर इंजेक्शन लगवाने पड़ेंगे। जिला अस्पताल में बची 50 वाइल सिर्फ 200 मरीजों के लिए हो उपयोगी हो सकेगी। यहां रोजाना कुत्ता-बंदर काटे के 400-500 मरीज आते हैं। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एआरवी नहीं मिल पा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एआरवी की पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने पांच हजार वाइल की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें