फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कचौराघाट में पड़ोसियों में हुआ था संघर्ष, प्राथमिकी में 11 नामजद

आगरा के बाह के चित्राहाट के कचौराघाट गांव में दूध लेने के लिए निकले युवक और पड़ोसियों के बीच सरेराह हुए संघर्ष में पुलिस ने 11 के खिलाफ बलवे की क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को दूसरे पक्ष ने बलवे में 10 को नामजद कराया था। चित्राहाट के कचौराघाट गांव के अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को अपनी गाड़ी से दूध लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पड़ोसी संजय, अनिल, सुनील, सुशील, अखिलेश, अवनीश, अमन, विवेक, सुमित, कुलदीप, दिनेश ने गाड़ी रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे, लोहे की सरिया से हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिवार के अनुज कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार आए तो उनको भी पीट दिया। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर पर बलवे में दर्ज की क्रॉस प्राथमिकी में 11 लोगों को नामजद किया है। इससे पहले सोमवार को संजय कुमार ने दूध लेने जाते समय पंकज कुमार, गौरव, वीरेंद्र, हरीश कुमार, मिथुन, अनुज उर्फ छोटू, अरविंद, पवन, आकाश, विनोद, अजय, मुन्नी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी चित्राहाट ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के दिन ही आरोपी संजय कुमार, हरीश कुमार, पंकज कुमार का शांतिभंग में चालान किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें