फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य, शिक्षा और योजनाओं का लाभ

खेरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा की ओर से शुक्रवार को तहसील सभागार खेरागढ़ में विधिक जागरूकता और बहु विभागीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनहितकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और औषधि वितरण किया गया। प्रदेश सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत पांच पात्र बच्चों को शिक्षा एवं पोषण संबंधी सहायता प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह (प्रथम) ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराना है। राजस्व विभाग की ओर से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, नामांतरण, खतौनी नकल एवं भूमि संबंधी प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर पंचायत खेरागढ़ ईओ मोहम्मद रजा ने स्वच्छता अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि योजनाओं के बारे में बताया। इस दाैरान बार एसोसिएशन खेरागढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट हरिओम सिकरवार ने ग्राम न्यायालय को तहसील परिसर बनाने के लिए विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिविर में ग्राम न्यायालय अधिकारी अभय राजवंशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार, तहसीलदार सतेंद्र कुमार और अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें