फतेहाबाद ब्लॉक कार्यालय स्थित बूथ संख्या 26 पर एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति मतदान केंद्र तक न पहुंच सके। इस संबंध में खेरागढ़ से डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार द्वारा रिपोलिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई है।