फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में रामबाग से शाहदरा तक सर्विस रोड बंद, मेट्रो का कार्य किया तेज

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रामबाग से शाहदरा तक ट्रैक निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी से शाहदरा तक सर्विस रोड बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वाहनों को घुमाकर ले जाना पड़ रहा है। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। यह 16 किमी लंबा है और इसमें 14 स्टेशन बन रहे हैं। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें रामबाग से शाहदरा तक अभी ट्रैक बनाने के लिए खुदाई चल रही है। इसके लिए रामबाग से शाहदरा तक सर्विस रोड बंद कर दिया है। पिलर की खुदाई के लिए मशीनें भी बढ़ा दी हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर दो चरणों में बन रहा है। आगरा कैंट से आगरा काॅलेज तक दिसंबर तक मेट्रो चलने लगेगी। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल जून में मेट्रो चलेगी। ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें