फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोहरे के साथ गलन ने बढ़ाई मुश्किलें

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 12:12 PM IST

आगरा में गलन भरी सर्दी के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। रविवार को भी दिनभर कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति बनी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इससे पहले शुक्रवार रात को छाए घने कोहरे के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक धुंध छाई रही। शनिवार को दिन में आगरा कुल्लू और शिमला से भी ठंडा रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 17.5 और कुल्लू का तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो आगरा का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। क्रिसमस से पहले ही कड़ाके की सर्दी का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें