फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में अक्षय नवमी पर पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, चारों ओर बनी मानव श्रृंखला

अक्षय नवमी पर मंगलवार को मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। परिक्रमार्थियों ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। अक्षय नवमी की परिक्रमा भोर होते ही शुरू हो गई। पूरे परिक्रमा मार्ग में आस्था की डोर में बंधे श्रद्धालुओं पर श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम रस बरस रहा था। टोलियों के रूप में कोई तीन वन, तो कोई मथुरा की परिक्रमा लगा रहा था। परिक्रमा से पहले कई श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्रामघाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डैंपियर नगर, भूतेश्वर, कंकाली, पोतराकुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्णनाथ, मोक्षधाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें