आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में एमजी रोड स्थित पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख लोग दहशत में आ गए। झाड़ियों में आग फैलने से इसके और भड़कने की आशंका बनी हुई है। सूचना पर दमकल व पुलिस माैके पर पहुंच गई।