आगरा के बाह में पति से झगड़े के बाद मायके आई विवाहिता ने मंगलवार की शाम जान देने के लिए चूहा मारने की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन ने बाह सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। पार्वतीपुरा गांव की अर्चना की ससुराल फतेहाबाद के कांकरपुरा गांव में है। परिजन ने बताया कि पति से झगड़ा होने पर अर्चना मायके पार्वतीपुरा आ गई थी। ससुराल में हुए क्लेश में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर पर रखी चूहे मारने की गोली खा ली।