आगरा के माल रोड स्थित होटल में चल रहे यूपी आर्थोकॉन-2026 के दूसरे दिन चिकित्सकों ने किशोरों और युवाओं में बढ़ते हड्डी रोगों पर चिंता जताई। केजीएमयू के डॉ. सुरेश चंद ने बताया कि खेलकूद की कमी, पक्की फर्श पर चलने और मोटापा से सपाट पैर की परेशानी बढ़ रही है। इससे पैरों में लचीलापन नहीं रहता। इससे एड़ी, जोड़ और मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। कच्चे पर चलने, पैरों के व्यायाम करने और विशेष जूतों की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है। कई बार सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि बच्चों और किशोरों में हड्डी के जन्मजात विकार, टेढ़ापन और संक्रमण की परेशानी मिल रही है।