फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने आयुष्मान सीईओ को साैंपा ज्ञापन, बताईं समस्याएं

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अर्चना वर्मा से मुलाकात की। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में हुई बैठक में चिकित्सकों ने 17 बिंदुओं पर ज्ञापन देकर समस्याएं बताईं। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि एनएबीएच एक्रीडिएशन में शामिल होने के लिए प्रक्रिया सरल की जाए। प्री-ऑथराइजेशन मिलने के बाद क्लेम अस्वीकार नहीं करना चाहिए। संवेदनशील अंगों की सर्जरी में फोटो की अनिवार्यता समाप्त की जाए। ऐसे ही 17 बिंदुओं के बारे में सुनकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसमें समाधान कराने कराने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ अरविंद यादव, डॉ. आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें