फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण...नोटिस के बाद भी डाल रहे थे टिनशेड, निगम की टीम ने कराया ध्वस्त

अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Dec 2025 11:39 PM IST

आगरा में सिकंदरा स्थित नारायणी देवी इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। निगम के नोटिस के बाद भी युवक टिनशेड डालने की तैयारी कर रहा था। इस भूमि पर नगर निगम का न्यायालय में वाद विचाराधीन है। भूपेंद्र शिवहरे ने विवादित भूमि पर पिलर खड़े कर गेट लगाने का कार्य शुरू करा दिया। निगम ने नोटिस दिया लेकिन वह नहीं माना। इस पर राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर से गेट, पिलर और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया का कोई उल्लंघन करता है तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें