फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बेरहमी से एचआर मैनेजर को उतारा था माैत के घाट...पोस्टमार्टम करने वालों के भी कांपे हाथ; मिंकी का नहीं मिला सिर

अरुन पाराशर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST

आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी। मृतका के भाई दीपक और बहन रिंकी ने कहा कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। विनय अकेला इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। पुलिस गहनता से जांच करे। जितने लोग भी संलिप्त मिलें, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। काटकर फेंके गए मिंकी के सिर को बरामद किया जाए। मेरी बहन (मिंकी) की जिस तरह से जान ली गई, उसी तरह से आरोपी को भी सजा मिलनी चाहिए। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाए। बहन की हत्या से दोनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। मिंकी की निर्मम हत्या करने के आरोपी विनय जेल जा चुका है। सोमवार को मृतका के शव का पोस्टर्माटम कराया गया। चार डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इनमें दो पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के साथ ही स्त्री रोग विभाग की चिकित्सक और फोरेंसिक विभाग के चिकित्सक शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, मिंकी के सीने, पेट, हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। सिर अब तक नहीं मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें