फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लू से मूंग के झड़ रहे फूल, दानों पर भी संकट

आगरा। लू ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। मूंग की फसल के फूल-फली बनने से पहले ही सूख कर झड़ रहे हैं। जिन खेतों में फली बन गई है, उनमें दाने पूरा आकार नहीं ले पा रहे हैं। सिंचाई से भी राहत नहीं मिल रही है। जिले में हर वर्ष मूंग का रकबा बढ़ रहा है। इस बार करीब 30 हजार हेक्टेयर में मूंग की खेती हुई है। इसमें सबसे बड़ा क्षेत्र एत्मादपुर और खंदौली ब्लाक का हैं। इनमें करीब 12 हजार हेक्टेयर में खेती है, शेष 18 अन्य सभी विकास खंडों में की गई है। सबसे ज्यादा रुचि आलू किसानों ने दिखाई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ़ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 37 डिग्री से ज्यादा का तापमान मूंग की फसल का प्रभावित करने लगता है। उसके पौधों में गर्मी का तनाव बढ़ जाता है। इससे पत्ते झुलसने लगते हैं। फूल सूखकर झड़ जाते हैं। फली जो बन जाती है उसी स्थित में समय से पहले पक जाती है। इससे दाना छोटा रह जाता है। किसान दिन में सिंचाई न करें। रात में ही सिंचाई करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें