फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन पर गांजा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 27 किलो गांजे के साथ 4 गिरफ्तार

आगरा कैंट जीआरपी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन आगरा कैंट पर चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 27.230 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5.40 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद एजाजुर्र रहमान, फराज कादरी, शेख साहिल और पवित्रनाथ पाडी शामिल हैं, जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में थाना जीआरपी आगरा कैंट में मु.अ.सं. 133/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें