एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एंटीबायोटिक के बढ़ते चलन पर सेमिनार हुआ। इसमें डॉक्टरों ने बीमारी में एंटीबायोटिक के बेअसर होने पर चिंता जताई ।डॉक्टर का मानना है कि बेवजह एंटीबायोटिक दवाई दी जा रही हैं , जिससे इनका बीमारियों पर असर कम देखने मिल रहा है। इसके चलते भविष्य में गंभीर रोगों के इलाज में दिक्कतें आएंगी। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अंकुर गोयल ने बताया कि नई एंटीबायोटिक दवाइयां की खोज नहीं हो पा रही है और अभी दी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर साबित हो रही हैं ।इससे गंभीर रोगों के इलाज करना आसान नहीं होगा।