फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी को, आएंगे पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज

आगरा के खंदौली के सेमरा में 18 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज उद्बोधन करेंगे। बृहस्पतिवार को मां आशापूर्ण हिंदू सम्मेलन समिति ने संजय प्लेस के यूथ हॉस्टल में मीडिया को यह जानकारी दी। समिति के कोषाध्यक्ष उमेश चौहान ने बताया कि आयोजन में करीब 5-7 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। पंचायत स्तर पर समिति बनाकर सर्व जाति के लोगों को सम्मेलन में जिम्मेदारी दी गई है। इससे सभी हिंदू जाति एक होकर समाज और राष्ट्र का उत्थान में सहभागी बन सकेंगे। आगरा ग्राम विकास विभाग के विभाग संयोजक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना से लेकर अब तक हिंदू समाज को संगठित कर उन्हें समाज और राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बना रहा है। इसी विचारधारा पर विराट हिंदू सम्मेलन कराया जा रहा है। इस दौरान रामबाग जिला संघ चालक मुकेश सिकरवार, समिति अध्यक्ष रंग बहादुर व हिमांशु भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें