आगरा। गर्मी और लू की वजह से डॉग लवर्स को अपने पालतू कुत्तों की सेहत चिंता होने लगी है। वह उनके खाने-पीने और रहन-सहन को लेकर सतर्क हो गए हैं। नगला पदी निवासी गंगा ने बताया कि उनके पास जर्मन शेफर्ड है। जब से लू का अलर्ट हुआ है, उसके खाने में बदलाव किया है। दोपहर में दूध की जगह दही और चावल दे रहे हैं। शाम को अंडों की मात्रा कम कर दी है। दिन में कई बार मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पिलाते हैं। इसके साथ ही छायादार जगह और एसी लगे कमरे में रख रहे हैं।