बाह। गैस की किल्लत के बीच स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर सिलिंडर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाठकपुरा के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, प्रीति शर्मा, शकुंतला, कमला आदि ने पुलिस को बताया कि 16 मई को रसोई घर में सिलिंडर आदि सामान रखकर ताला लगा दिया था। सोमवार की सुबह जब बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने के लिए रसोई का ताला खोला तो गैस सिलिंडर गायब मिला। 112 नंबर डायल किए जाने पर पुलिस मौके पर आई और जांच कर चली गई। उन्होंने सिलिंडर चोरी की अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चित्राहाट थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद