आगरा के आईएसबीटी से बसों का दबाव कम और जाम की समस्या दूर करने के लिए फाउंड्री नगर बस स्टैंड बनाया गया है। रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि इसे अस्थाई रूप से शुरू कर दिया गया है। आईएसबीटी से अलीगढ़ जाने वाली बसें फाउंड्री नगर बस स्टैंड होकर जा रहीं हैं। यहां कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।