लायर्स कालोनी में स्कूटी सवार युवक चोरी कर रहे फूल लायर्स कालोनी के गिर्राज नगर में प्रकृति प्रेमी चोरों से परेशान हो गए हैं। लोग अपने घरों में रोजाना पौधों की देखभाल करते हैं,पर जब उनमें सुंदर फूल निकलते हैं तो स्कूटी सवार दो युवक आकर फूलों को चोरी कर ले जाते हैं। नव वर्ष के पहले दिन चोर आकर घरों में लगे पौधों से फूल चोरी करते सीसीटीवी में दिखाई दिए। कालोनी वासी इस चोरी से परेशान हैं। उन्हें रात में अपने पौधों को घरों के अंदर छिपा कर रखना पड़ रहा है।