फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा

Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 04:13 PM IST

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात ऑटो में बैठे आलू किसान से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चालक और उसके साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी का ऑटो और 9,950 रुपये बरामद हुए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना निबोहरा के गणेश की गढ़ी निवासी रामसाय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह भोपाल में आलू बेचकर लौट रहे थे। बिजलीघर से वह ऑटो में बैठे। ऑटो में चार लोग पहले से बैठे थे। रास्ते में एक सवारी को उतारने के बहाने चालक ऑटो को सुनसान रास्ते पर ले गया। वहां सभी ने उनकी पिटाई कर आलू बेचने से मिले 46,630 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से तलाश की। ऑटो का नंबर ईदगाह के एक व्यक्ति का निकला। वहां पता चला कि उस व्यक्ति का ऑटो काफी पहले खराब हो चुका था। इसके बाद संदिग्ध नजर आए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शमसाबाद के नया बांस निवासी करन सिंह, बसई अरेला के मनीष दिवाकर उर्फ ब्लैकी, राजपुर चुंगी के रिंकू कुशवाह उर्फ बोडा, बरौली अहीर निवासी कृष्णा के रूप में हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें