फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन में 20 मिनट में लेजर विधि से होगा भगंदर-पाइल्स का ऑपरेशन

पाइल्स, फिस्टुला, फिशर और पाइलोनाइडल साइनस जैसी असहनीय दर्द देने वाली बीमारी का महज 20 मिनट में लेजर विधि से ऑपरेशन होगा। खून भी आधा चम्मच से कम निकलेगा और 24 घंटे में मरीज कामकाज करने लगेगा। एसएन मेडिकल कॉलेज में लेजर प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी शुरू हो गई है। इस सुविधा को देने वाला एसएन प्रदेश का पहला कॉलेज है। इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से भी मान्यता मिल चुकी हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी तक एसएन में लेजर प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी की सुविधा नहीं थी। मरीजों की ओपन सर्जरी से ही इलाज किया जाता था। अब लेजर प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी की सुविध शुरू हो गई है। मथुरा के 42 साल की महिला की पहली सर्जरी की गई है। एसएन प्रदेश का पहला कॉलेज बन गया है, जहां लेजर विधि की सुविधा मिल रही है। ये एसएन में निशुल्क है और निजी अस्पताल में 80 हजार से एक लाख रुपये तक का खर्चा आता है। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि पाइल्स, फिस्टुला, फिशर और पाइलोनाइडल साइनस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस विधि से अब मरीजों को दर्दरहित सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें