आगरा। थाना एकता के शमशाबाद रोड स्थित पावन धाम कॉलोनी में रविवार रात 2:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने ठेकेदार राम प्रकाश धाकरे की कार में आग लगा दी। पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धाकरे का कहना है कि उनकी किसी से कभी कोई रंजिश नहीं रही है। घटना कैसे हुई,उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद