फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटी के घर पर हुई थी पिता की हत्या, राजीनामा न करने पर मिल रही धमकियां, पुलिस से लगाई गुहार

आगरा के बाह के चौरंगाहार गांव में अपनी बेटी सीमा देवी के घर पर रह रहे जैतपुर के स्याऊ गांव के बुजुर्ग पिता रणवीर सिंह की पिछले साल हत्या हुई थी। हत्यारोपियों द्वारा राजीनामा न करने पर सीमा और उसके पति राजकुमार को धमकी दिए जाने पर पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। चौरंगाहार के राजकुमार ने बाह थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 10 मार्च 2025 को जैतपुर के स्याऊ गांव के रहने वाले ससुर रणवीर सिंह की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। हत्या में गांव के विजय सिंह, राकेश, छत्रपाल, सुमित उर्फ छोटू, अमित नामजद कराए गये थे। पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। हत्या के आरोपी पत्नी सीमा देवी और उस पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर धमकी दी है कि गांव के एक किमी के दायरे में नहीं रहने देंगे। धमकी से दहशत में आए परिवार ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें